Vespa SXL 125 यह एक लोकप्रिय स्कूटर है। इसको पियाजियो कंपनी ने बनाया है। पियाजियो एक इतालवी कंपनी है जो स्कूटर बनाने के लिए मशहूर है। इस को पहली बार भारत में 2018 में लॉन्च किया गया था। यह स्कूटर अपनी क्लासिक लुक और आधुनिक फीचर्स के लिए जाना जाता है। आइए जानते है इस स्कूटर के बारे में विस्तार से।
Vespa SXL 125 का डिजाइन कैसा हैं ?
Vespa SXL 125 इसका डिजाइन काफी आकर्षक और आधुनिक हैं। इसका फ्रंट पैनल गोल और आकर्षक है, जिसमें एक बड़ा हेडलैंप लगा हुआ है। साइड पैनल भी काफी स्मूथ हैं। जो इसे एक फ्लोइंग लुक देते हैं। स्कूटर के पीछे का हिस्सा भी काफी स्टाइलिश है और इसमें एक आकर्षक टेल लैंप लगा होता है। इसके अलावा इसमें एक बड़ा, गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होता है जो आपको स्पीड, माइलेज और अन्य जरूरी जानकारी दिखाता है। सीट भी काफी आरामदायक है और इसमें पर्याप्त लेगरूम भी है। स्कूटर में एक छोटा सा फ्रंट बॉक्स भी होता है जिसमें आप अपनी छोटी-छोटी चीजें रख सकते हैं। यह स्कूटर कई आकर्षक रंगो में उपलब्ध हैं।
Vespa SXL 125 इसकी कीमत और इंजन
Vespa SXL 125 इसमें एक दमदार और मजबूत इंजन लगा हुआ हैं। इसमें एक 124.45 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा होता है। यह काफी कम रख रखाव वाला होता हैं। यह इंजन 9.65 बीएचपी की अधिकतम पावर जनरेट करता है और टॉर्क 10.11 एनएम है। यह स्कूटर आपको लगभग 37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है इसकी फ्यूल टैंक की क्षमता 7.4 लीटर है इसके अलावा इसमें CVT (Continuously Variable Transmission) गियरबॉक्स लगा होता है यह स्कूटर लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड तक जा सकता है। इस स्कूटर की कीमत 1.35 हैं।
Vespa SXL 125 इसके आधुनिक फीचर्स
Vespa SXL 125 इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जिनमें शामिल है डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जर, फ्रंट बॉक्स, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, साइड स्टैंड, सेंटर स्टैंड, 124.45 सीसी इंजन, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, अच्छा माइलेज, आरामदायक सवारी, क्लासिक रेट्रो लुक, क्रोम एक्सेंट्स, आरामदायक सीट, वाइड रियरव्यू मिरर, आरामदायक ग्रिप, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, विभिन्न रंग विकल्प, डिस्क ब्रेक (आगे), ड्रम ब्रेक (पीछे), कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट बॉक्स, USB चार्जर, सस्पेंशन सिस्टम, वाइड फुटबोर्ड, आदि फीचर्स शामिल हैं।
अगर आप एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो आपको स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस सब कुछ दे तो Vespa SXL 125 आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है।
इन्हे भी पढ़े :
- Hyundai Tucson 2024: नई टेक्नोलॉजी और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ मार्केट में मचाने आ रही है धूम
- Hero Splendor Plus: सबसे किफायती बाइक! माइलेज और कीमत जानकर चौंक जाएंगे
- Tata Harrier: स्टाइल और पावर का अनोखा कॉम्बिनेशन, कीमत और फीचर्स जानें
- Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर का दमदार फीचर्स, जानिए क्या है खास