TVS Apache RTR 160 पिछले 10 सालों से अपनी रेसिंग क्षमताओं के लिए फेमस है। यह बाइक अब नए फीचर्स और शानदार प्रदर्शन के साथ रेसिंग के शौकीनों की पहली पसंद बन चुकी है। अपने सेगमेंट में पहली बार राइट मोड के साथ आने वाली यह बाइक न सिर्फ स्टाइल और तकनीक में बल्कि प्रदर्शन में भी नई ऊंचाइयों को छू रही है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।
बेहतरीन स्टाइल और शानदार डिजाइन:
नई TVS Apache RTR 160 में आकर्षक और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसके एलईडी हेड लैंप और टेल लैंप इसे एक रेसिंग मशीन की आइडेंटिटी देते हैं। इसका फ्लेयर्ड टैंक और एयरोडायनामिक काउल न सिर्फ बाइक को शानदार ट्रैक प्रेजेंस देते हैं बल्कि, तीव्र गति पर स्थिरता भी प्रदान करते हैं। यह पर्ल व्हाइट, गलाॅस ब्लैक, मैट ब्लू और रेसिंग रेड जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
प्रदर्शन और शानदार इंजन:
TVS Apache RTR 160 का 159.7 सीसी SI, 4-स्ट्रोक एयर-कूल्ड इंजन बाइक को शानदार पावर देता है। स्पोर्ट मोड में यह है 11.8 kW (16.04 PS) @ 8750 rpm की पावर तथा 13.85 Nm @ 7000 rpm का टॉर्क प्रदान करती है। वहीं, रेन मोड और अर्बन में पावर थोड़ी कम (9.8 kW तथा 12.7 Nm) रहती है, परंतु माइलेज और कंट्रोल शानदार होता है।
ब्रेकिंग सिस्टम तथा सुरक्षा:
TVS Apache RTR 160 के सुरक्षा फीचर्स इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। इसमें 270 mm पेटल डिस्क ब्रेक तथा रियर 200 mm पेटल डिस्क या 130 mm ड्रम ब्रेक तेज़ और सुरक्षित ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। इसके आलावा, इसमें सिंगल चैनल सुपर मोटो ABS दिया गया है, जो तेज स्पीड पर भी बाइक को कंट्रोल में रखता है।
ये बाइक TVS SmartXonnect, ग्लाइड थ्रू 37 mm USD सस्पेंशन, मोनोट्यूब इनवर्टेड गैस शॉक्स से युक्त यह बाइक लंबे सफर के लिए भी आरामदायक है। इसकी डिजिटल रेसिंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडजेस्टेबल लीवर इसे तकनीकी रूप से शानदार बनाते हैं।
वेरिएंट्स और कीमत:
TVS Apache RTR 160 5 वेरिएंट्स में मौजूद है, जिसमेें से कुछ इस प्रकार से हैं:
RM डिस्क: ₹1,24,720 (एक्स शोरूम)
RM ड्रम: ₹1,21,220 (एक्स शोरूम)
रेसिंग एडिशन: ₹1,29,520 (एक्स शोरूम) इसकी ऑन रोड कीमत ₹1,43,964 से प्रारंभ होकर ₹1,53,975 तक जाती है।
निष्कर्ष:
TVS Apache RTR 160 एडवेंचर और रेसिंग के दीवानों के लिए एक शानदार ऑप्शन है। इसकी आधुनिक तकनीक, दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन इसे हर प्रकार के राइडर्स के लिए शानदार बनाते हैं। चाहे आप रेसिंग के शौकीन हो या फिर रोजमर्रा की सवारी के लिए एक दमदार बाइक की खोज में हों। हर मोर्चे पर आपकी आशाओं पर खरी उतरेगी।
इन्हें भी पढ़ें: