Tata की लेजेंडरी कार की दमदार वापसी, अब इलेक्ट्रिक अवतार में पेश है नई Sierra EV!

By Ansa Azhar

Published on:

Tata Sierra EV Car Features Design Price

Tata Sierra EV का डिजाइन इसे एक शानदार एसयूवी बनाता है। इसका बाहरी लुक न सिर्फ मॉडर्न है, बल्कि शानदार भी है। एम्पावर्ड व्हाइट कलर इसकी मजबूत और चौड़ी आकृति को उभारने में मदद करता है। मस्कुलर और चौड़े फेंडर्स इसे एक पावरफुल लुक देते हैं। इसकी फुल एलइडी लाइटिंग और स्लिम डीआरएल स्ट्रिप इसे एक हाईटे अपील प्रदान करते हैं। इसके क्लाइम्लेस टेलगेट डिजाइन की वजह से पीछे का लगेज कंपार्टमेंट आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

आरामदायक और तकनीकी इंटीरियर:

Tata Sierra EV का इंटीरियर उतना ही शानदार है, जितना इसका बाहरी डिजाइन। इसकी पैनोरमिक सनरूफ राइडिंग को एक शानदार एक्सपीरियंस बनाती हैं। पीछे की सीटों में लॉन्ज जैसी व्यवस्था दी गई है, जो सेगमेंट से ऊपर के स्तर का लेग रूम देती है। बिजनेस क्लास स्टाइल रीक्लिनिंग सीट्स लंबे सफर को और भी आरामदायक बनाती हैं। डिजिटल डिसप्ले और कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ड्राइवर को जरूरी जानकारी clutter-free तरीके से देती है।

Tata Sierra EV Car Features Design Price

दमदार परफॉर्मेंस:

Tata Sierra EV में हाई रेंज का बैट्री पैक प्रदान किया जाएगा, जो एक बार ही चार्ज करने पर लगभग 500 किमी की रेंज देगा। इसके पावर ट्रेन को Tata Harrier EV से लिया जा सकता है। जिसमें 200+ हॉर्सपावर की पावर मिलने की संभावना है, जो व्हील ड्राइव का ऑप्शन इसे अलग-अलग इलाकों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएगा।

बेहतरीन फीचर्स: 

Tata Sierra EV को फ्यूचर की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन करा गया है। इसमें कई उन्नत फीचर्स भी शामिल होंगे जैसे- लेवल 2 ADAS जिसमें 360 डिग्री कैमरा तथा स्मार्ट ड्राइविंग एसिस्ट शामिल होंगे, पावर टेल गेट, पावर्ड फ्रंट सीट्स, वेंटीलेटर सेकंड रो सीट्स आदि इसके अलावा और भी बहुत से आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे स्मार्ट कारों में से एक बनाते हैं।

Tata Sierra EV Car Features Design Price

आधुनिक कार: 

हालांकि इसे अभी तक किसी एनसीएपी टेस्ट में नहीं परखा गया है, लेकिन आशा है कि यह 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करेगी। Tata Sierra EV में 6 एयरबैग सुरक्षा के लिए दिए जाएंगे, जिससे सफर करने वालों की सेफ्टी तय होगी। यह कार कई कॉलर ऑप्शंस में आती है जिसमें सफेद, लाल, काला आदि। Tata Sierra EV को अगस्त 2025 तक लांच होने की आशा जताई जा रही है। इसकी शुरूआती कीमत एक्स शोरूम में लगभग 25 लाख के आसपास हो सकती है।

 

Tata Sierra EV इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इसका बेहतरीन डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी इसे एसयूवी प्रेमियों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं। चाहे आपको शहर में रोजमर्रा का सफर करना हो या लंबी दूरी का सफर तय करना हो Tata Sierra EV प्रत्येक पहलू में आपकी आशाओं पर खरी उतरेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Ansa Azhar

I'm Ansa Azhar, a passionate Hindi Content Writer at MySocialKhabar. I enjoy crafting informative and engaging articles on auto news. My writing style is simple and easy to understand, ensuring that our readers can easily absorb the information.