Mahindra XUV700 कारों की दुनिया में एक नई पहचान बनाती है। इसका दमदार प्रदर्शन, बेहतरीन इंटीरियर, उन्नत तकनीक और आधुनिक सुविधाओं की वजह से यह एक प्रीमियम SUV के रूप में अपनी अलग पहचान बनाती है। इसमें सुनरूफ, 12 स्पीकर, ऑडियो सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो इसे आराम, आधुनिक और स्टाइल तकनीक के साथ पेश करते हैं। आज इस लेख में हम इसी कार पर विस्तार से बात करेंगें।
Mahindra XUV700 के वेरिएंट्स:
Mahindra XUV700 कई वेरिएंट्स में मौजूद हैं जिससे कस्टमर अपनी जरूरतों और पसन्द के अनुसार कार चुन सकते हैं। यह MX वेरिएंट से शुरू होकर एड्रेनोक्स सीरीज AX3, AX7 लग्जरी, AX7, AX5 तक विस्तृत है। इसका MX वेरिएंट 360 Nm टॉर्क और 114 kW पावर देता है जबकि AX मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 136 kW पावर तथा 420 Nm टॉर्क देता है और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में 450 Nm टॉर्क देता है। इसके AX5 वेरिएंट में सनरूफ मौजूद है।
शानदार इंजन ऑप्शन:
Mahindra XUV700 किया कर दो इंजन विकल्पों के साथ बाजार में मौजूद हैं:
1. 2.0 L mStallion Turbo Petrol: यह इंजन 380 Nm टॉर्क और 147 kW पावर देता है।
2. 2.2L mHawk Turbo Diesel: CRDe शानदार तकनीक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार।
सुरक्षा के लिए कुछ नया:
Mahindra XUV700 अपनी सेफ्टी फीचर्स के लिए बाकी कारों से लग जानी जाती है। इसमें ABS के साथ EBD, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मौजूद हैं। इसके आलावा इसमें आने वाले ड्राइवर ड्राउजनेस डिटेक्शन, लेन-कीप असिस्ट तथा ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स इसे और भी ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।
मॉडर्न टेक्नोलॉजी:
इस SUV में ड्यूल 26.3 सेंटीमीटर HD सुपर स्क्रीन मौजूद हैं, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। यह वायरलेस एप्पल कारप्ले, अमेजॉन अलेक्सा बिल्ट इन तथा एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स से लैस है, जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी में बहुत सी कारों से आगे ले जाते हैं।
Mahindra XUV700 की शुरूआती कीमत एक्स शोरूम में ₹13.99 लाख है, जो AX7 लग्जरी वेरिएंट के लिए ₹25. 89 लाख तक जाती है। कंपनी द्वारा हाल ही में अपने 3 साल के जश्न के मौके पर AX7 वेरिएंट की कीमत को घटाकर 19.49 लाख कर दिया गया है। इसे 8 हफ्तों के अंदर प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करने।
निष्कर्ष:
Mahindra XUV700 प्रदर्शन, स्टाइल और आधुनिक सुविधाओं का एक शानदार संगम है। यह ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है, जो एक बेहतरीन तथा तकनीकी रूप से शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस की खोज में है। Mahindra XUV700 के साथ आप न सिर्फ यात्रा करेंगे बल्कि, हर पल कुछ शानदार अनुभव के साथ जीएंगे। अगर आप भी किसी कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इस पर भी विचार कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें: