Mahindra XUV 3XO: सुरक्षा और सुविधाओं से भरपूर है ये शानदार कार, जानिए कीमत

By Ansa Azhar

Published on:

Mahindra XUV 3XO

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Mahindra XUV 3XO एक आधुनिक और क्लासिक कार है जिसने भारतीय बाज़ार में धूम मचाई हुई है। आइए इस कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mahindra XUV 3XO: डिज़ाइन और स्टाइल 

Mahindra XUV 3XO एक आकर्षक और मजबूत दिखने वाली एसयूवी है। कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं जो काफी आकर्षक लगते हैं। एक स्पॉइलर, एलईडी टेललैंप्स और एक क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसकी क़ीमत लगभग 8 लाख से शुरु होती है। ये कई अलग अलग कलर्स और वैरिएंट में आती है जिसके अनुसार इसकी कीमत भी अलग अलग हो सकती है।

Mahindra XUV 3XO: इंजन और प्रदर्शन

Mahindra XUV 3XO का इंजन दमदार है। इसमें दो इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें एक 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है और दुसरा 1.5 लीटर का डीजल इंजन है। ये इंजन कार को अच्छा टार्क और पावर देता है। ये काफी अच्छी माइलेज देने वाली कार है।

Mahindra XUV 3XO: अन्य फीचर्स 

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO के अन्य फीचर्स भी हैं जिनमें शामिल है:

इस में लेवल 2 एडीएएस दिया गया है जिसमें कई सारे सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं जैसे कि लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कॉलेजन वार्निंग आदि।

इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स के साथ-साथ साइड और कर्टेन एयरबैग्स भी दिए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम कार को खराब सड़कों पर भी संतुलित रखने में मदद करता है।

 

इस कार में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जो केबिन में प्राकृतिक रोशनी लाता है।

इनके अलावा भी XUV 3XO में कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपनी सेगमेंट की अन्य कारों से अलग दिखाते हैं। अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये कार आपके लिए अच्छी साबित होगी।

इन्हे भी देखें:

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Ansa Azhar

I'm Ansa Azhar, a passionate Hindi Content Writer at MySocialKhabar. I enjoy crafting informative and engaging articles on auto news. My writing style is simple and easy to understand, ensuring that our readers can easily absorb the information.