Kawasaki ने 2025 में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Ninja 300 को भारतीय बाजार में फिर से पेश किया है। इस बार इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसकी कीमत ₹3.43 लाख (एक्स-शोरूम) पर यथावत रखी गई है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए आदर्श है जो एक भरोसेमंद, दो-सिलेंडर इंजन वाली स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं।
2025 में अपनी लोकप्रिय बाइक Ninja 300 को भारतीय बाज़ार में उतारा है। इस बार कंपनी ने इस बाइक में कुछ बदलाव के साथ नए अंदाज में इस बाइक को पेश किया है। इस बाइक को उन राइडर्स के लिए पेश किया गया है, जो भरोसे के साथ अपने सफर तय करना चाहते हैं।
इंजन से प्रदर्शन तक:
Kawasaki ने अपनी Ninja 300 बाइक में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया हुआ है जो 39 PS की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आता है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद होती है और राइडिंग अनुभव बेहतर होता है। इसका माइलेज लगभग 30 kmpl है, जो इसे पावर और एफिशिएंसी का बेहतरीन मेल बनाता है।
खूबसूरत डिज़ाइन:
2025 के इस मॉडल को कुछ ज़रूरी अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। अब इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स हैं, जो बेहतर रोशनी देती हैं, और एक बड़ा विंडस्क्रीन जो हाई-स्पीड राइडिंग में बेहतर विंड प्रोटेक्शन देता है। इसके अलावा, नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन्स के साथ इसका लुक और भी आकर्षक हो गया है।
नई Ninja 300 को तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है जिसमें लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और मेटालिक मूनडस्ट ग्रे शामिल हैं। इन रंगों के साथ नए ग्राफिक्स इसे और भी स्पोर्टी और फ्रेश लुक देते हैं। इसका एग्रेसिव फ्रंट और फुल-फेयर्ड बॉडी इसे सड़क पर एक अलग पहचान देने का काम करती है।
सुरक्षा के लिए कुछ खास:
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है, जो राइड को स्मूद बनाते हैं।
2025 Kawasaki Ninja 300 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.43 लाख शुरू होती है। यह केवल शुरुआती कीमत है जो रंग और वेरिएंट के अनुसार अलग अलग हो सकती है। यह बाइक अपने सेगमेंट में KTM RC 390, Yamaha R3 जैसी बाइकों को टक्कर देती है। यह बाइक राइडिंग के अनुभव को ऊंचाइयों तक पहुंचा कर आपको एक नया एक्सपीरियंस देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ultraviolette F77 Mach 2 लॉन्च, भारत की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक बाइक, अब और भी दमदार अंदाज़ में
- BMW G 310 RR हुई भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, इंजन और दमदार फीचर्स की पूरी कहानी
- 2025 Mercedes-Benz AMG GT Coupe: जब परफॉर्मेंस, लग्ज़री और स्टाइल एक साथ नजर आएं