स्टाइल, सेफ्टी और स्पेस Honda WR-V में है फैमिली और यंग जनरेशन दोनों के लिए परफेक्ट पैकेज!

Honda WR-V एक छोटी SUV है, जिसे कम्पनी द्वारा भारतीय ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया है। लेकिन अब होंडा ने 2025 में इस मॉडल को नए अंदाज़ में पेश किया है। यह दिखने में यूथफुल और स्पोर्टी है जिसे मज़बूत बॉडी, आरामदाय इंटीरियर और बहुत से फीचर्स से लैस किया गया है। इसका डिजाइन होंडा जैज़ पर आधारित है, लेकिन इसमें SUV जैसी ऊंचाई और लुक दिए गए हैं जो इसे अलग बनाते हैं।

लुक जो दिल जीत ले:

नई WR-V का डिज़ाइन पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और SUV जैसा तैयार किया गया है। इसमें चौड़ी फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलैम्प्स और मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे एक दमदार लुक देने में सक्षम है। इसके अलावा, 16 या 17 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और स्लोपिंग रूफलाइन इसे एक प्रीमियम फील देते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

Honda WR-V Car Features

फीचर्स जो सफर को बनाए शानदार

यह कार अन्दर से WR-V काफी आरामदायक और आधुनिक है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर व्यू कैमरा और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। RS वेरिएंट में ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड हाइलाइट्स और स्पोर्टी फिनिश मिलता है।

नया इंजन और स्मूद परफॉर्मेंस

2025 के इस मॉडल में 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका माइलेज लगभग 16.5 kmpl है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

सुरक्षा फीचर्स

नई WR-V में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, होंडा का एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम असिस्ट जैसी सुविधाएं हैं।

जानिए रेंज और वेरिएंट

अगर बात करें इसकी कीमत की तो WR-V की कीमत भारत में ₹9 लाख से शुरू होकर ₹12 लाख तक जाती है, जो वेरिएंट और फीचर्स के आधार पर बदलती रहती है। यह कार तीन वेरिएंट्स S, V और VX में मौजूद है। जिससे आप इसे अपनी पसन्द और वेरिएंट्स के मुताबिक खरीद सकते हैं।

Honda WR-V Car Features

2025 होंडा WR-V एक स्टाइलिश, सुरक्षित और फीचर्स से लैस SUV है, जो भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। इसका आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिकता से भरपूर फीचर्स इसे नए लुक के साथ नया अंदाज भी पेश करते हैं। अगर आप किसी कार की तलाश में हैं, जो आधुनिक होने के साथ साथ शानदार विकल्प भी पेश करे और किफायती भी हो तो यह कार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। 

इन्हे भी पढ़ें: