स्पेस भी ज्यादा, स्टाइल भी हाई-क्लास, BMW iX1 LWB है 2025 की सबसे धांसू SUV!

By Ansa Azhar

Published on:

BMW iX1 LWB Car Features

BMW जिसे न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में इसकी कारों के लिए जाना जाता है। आज हम इस लेख में बीएमडब्ल्यू की एक शानदार कार iX1 LWB के बारे में बात करेंगे। जिसे BMW ने 2025 में भारत में लॉन्च किया है। यह कार न केवल अपने डिजाइन, लुक और लग्जरी सुविधाओं की वजह से जानी जा रही है बल्कि उसने भारतीय बाजार में अपने परफॉमेंस से एक अलग पहचान भी बना ली है। आईए जानते हैं कि आखिर क्यों यह कार इतनी खास है।

इंजन और परफॉर्मेंस:

BMW iX1 LWB में 66.4 kWh की बैटरी है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह मोटर 204 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 8.6 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 175 किमी/घंटा है। एक बार फुल चार्ज में यह कार 531 किमी तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाती है।

BMW iX1 LWB Car Features

बैटरी और चार्जिंग:

iX1 LWB की बैटरी को 11 kW AC चार्जर से 0 से 100% चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 45 मिनट लगते हैं। वहीं, 130 kW DC फास्ट चार्जर से इसे 10 से 80% तक चार्ज करने में मात्र 32 मिनट का समय लगता है। इसकी बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी मिलती है।

इंटीरियर और फीचर्स

iX1 LWB का इंटीरियर बेहद लग्जरी और आधुनिक है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो BMW के नवीनतम iDrive 9 OS पर चलता है। कार में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 12-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और स्पोर्ट सीट्स जैसी बहुत सी शानदार और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

सेफ्टी फीचर्स

अगर बात की जाए सुरक्षा की तो जैसे आप सब जानते ही हैं, BMW की कारों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए कम्पनी ने अपनी इस कार में 8 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, क्रूज़ कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट, रियर कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसी सुविधाएं दी हैं।

रंग और डिजाइन

अगर बात कलर आप्शन की iX1 LWB को पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है, जिसमें स्काईस्क्रेपर ग्रे मेटैलिक, मिनरल व्हाइट मेटैलिक, कार्बन ब्लैक मेटैलिक, पोर्टिमाओ ब्लू मेटैलिक, स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे मेटैलिक शामिल हैं। इसका एक्सटीरियर डिजाइन मॉडर्न और स्पोर्टी है, जिसमें ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, एडेप्टिव LED हेडलैम्प्स, फ्लश डोर हैंडल्स और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

BMW iX1 LWB Car Features

कीमत और वेरिएंट्स

BMW iX1 LWB भारत में एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है: eDrive20 LWB। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹49 लाख से शुरू होती है। ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार अलग अलग हो सकती है, लेकिन दिल्ली में यह लगभग ₹51.35 लाख के आसपास है। अगर आप अच्छा खासा बजट रखते हुए किसी SUV ki तलाश में हैं, तो यह एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV है, जो लग्जरी, परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल पेश करती है। अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो iX1 LWB आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Ansa Azhar

I'm Ansa Azhar, a passionate Hindi Content Writer at MySocialKhabar. I enjoy crafting informative and engaging articles on auto news. My writing style is simple and easy to understand, ensuring that our readers can easily absorb the information.

Leave a Comment