TVS XL100 यह स्कूटर और बाइक का एक ऐसा मोपेड है जिसे उसकी सादगी और मजबूती के लिए जाना जाता है। यह दैनिक जीवन से लेकर हल्के माल की ढुलाई तक सभी कामों के लिए एक मज़बूत और किफायती साधन है। अपने आसान और शानदार फीचर्स के लिए ग्रामीण और शहरी लोगों के बीच लोकप्रिय है।
इंजन और परफॉर्मेंस
TVS XL100 में 99.7cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है जो 4.35 PS की अधिकतम पावर और 6.5 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन EcoThrust Fuel Injection (ETFi) तकनीक से लैस किया गया है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद स्टार्ट सुनिश्चित करता है। इसमें सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स और सेंट्रीफ्यूगल वेट क्लच है, जो गियरलेस अनुभव प्रदान करता है। इसका अधिकतम गति लगभग 60 किमी/घंटा है, जो दैनिक उपयोग के लिए काफी है।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
TVS XL100 का डिज़ाइन सरल और व्यावहारिक है। इसका वजन लगभग 88 किलोग्राम है, जिससे इसे संभालना बहुत आसान होता है। इसमें 16-इंच के स्पोक व्हील्स और ट्यूब टायर्स हैं, जो विभिन्न प्रकार की सड़कों पर स्थिरता प्रदान करते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 158 मिमी है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी राइड को सहज बनाता है। इसकी सीट लंबी और आरामदायक होती है, जिससे लंबी यात्राएं भी थकावट रहित होती हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
TVS XL100 में कई उपयोगी फीचर्स हैं जो इसे दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसमें i-TOUCHstart तकनीक है, जो वाहन को साइलेंट और तुरंत स्टार्ट करने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, पेट्रोल रिजर्व इंडिकेटर, LED DRL, और सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) जैसी सुविधाएं हैं। इसका फ्यूल टैंक 4 लीटर का है, जिसमें 1.25 लीटर रिजर्व शामिल है, जो लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त है।
TVS XL100 एक ऐसा मोपेड है जो अपनी सादगी, विश्वसनीयता और किफायती रखरखाव के लिए जाना जाता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम कीमत पर एक अच्छा प्रदर्शन देता है। अगर आप ₹46,354 से ₹62,305 तक की कीमत पर एक अच्छा मोपेड तालाश के रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कीमत वेरिएंट के अनुसार अलग अलग हो सकती है। यह मोपेड Heavy Duty, Heavy Duty i-TOUCHstart, Comfort, और Comfort i-TOUCHstart जैसे वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।
इन्हे भी पढ़ें:
- सिर्फ बाइक नहीं, एक क्रूज़िंग इमोशन है Honda Rebel 500, जानिए क्यों हो रही है इतनी चर्चित!
- राइडिंग का नया अंदाज, स्कूटर में सुपरबाइक वाला मजा, ये है Honda X-ADV 750 का कमाल!
- Jawa 42 Bobber क्लासिक लुक्स और मॉडर्न राइडिंग का ऐसा कॉम्बिनेशन जिसे देखकर हर कोई बोले वाह