Jawa 42 Bobber क्लासिक लुक्स और मॉडर्न राइडिंग का ऐसा कॉम्बिनेशन जिसे देखकर हर कोई बोले वाह

By Ansa Azhar

Published on:

Jawa 42 Bobber यह एक ऐसी बाइक है जिसमें रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टच भी दिया गया है। यह बाइक अपने क्लासिक डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। आइए तो आज हम जानते हैं इस आर्टिकल में इस बाइक के डिजाइन,फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में विस्तार से।

स्टाइलिश डिजाइन

Jawa 42 Bobber इस बाइक का डिजाइन पूरी तरह से बॉबर स्टाइल पर आधारित है, जो इसे अन्य बाइक को से अलग बनाता है। इसका सिंगल सीट सेटअप, फ्लोटिंग सीट डिजाइन, चौड़ा फ्यूल टैंक और लो राइडिंग स्टाइल इसे आकर्षक बनाते हैं। बाइक में क्रोम फिनिश का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है जो इसे एक रेट्रो और क्लासिक लुक देता है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉकर्स और पीछे मोनोशॉक संस्पेंशन दिए गए हैं जो राइड को स्मूद बनाते हैं। इसमें लो स्लंग हेंडलेंप और चौड़े टायर्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसे मजबूत और मस्कुलर लुक देता है। इसके अलावा भी सीट को एडजस्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है ताकि राइडर के हिसाब से इसे सेट किया जा सके।

Jawa 42 Bobber

आधुनिक फीचर्स

Jawa 42 Bobber इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो राइडिंग को और भी ज्यादा मजेदार बनाते हैं। इसमें फुल एलइडी हेडलाइट टेल लाइट और इंडिकेटर देखने को मिलते हैं। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मोजूद है जिसमें स्पीड, गियर पोजीशन, फ्यूल लेवल और टाइम जैसी जानकारियां देखी जा सकती है इसके अलावा, इसमें स्लिपर कल्च, ट्यूबलेस टायर्स और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल है। और इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए इसमें डुएल चैनल ABS सिस्टम भी दिया गया है जो सुरक्षा के लिए काफी ज़रूरी है।

इंजन और परफॉमेंस

Jawa 42 Bobber बात करें इसके इंजन की तो इसमें 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है जो 30.64 PS की पावर और 32.74Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन सिक्स स्पीड गियर बॉक्स के साथ आता है जो स्मूद शिफ्टिंग और बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 130-135 km/h है यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 30 से 35 किलोमीटर तक का माइलेज देती है, इसके 12.5 लीटर फ्यूल टैंक की मदद से आप लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

कीमत और वेरिएंट

Jawa 42 Bobber बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत भारत में लगभग ₹2.29 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। यह बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं- Mystic Copper, Moonstone White aur Jasper Red Dual Tone। हर वेरिएंट अपने खास कलर और फिनिश के साथ आता है, जो इसे यूनिक मानता है बाइक की ऑन रोड कीमत शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Jawa 42 Bobber

डिस्क्लेमर: 

Jawa 42 Bobber यह एक ऐसी बाइक है जो स्टाइल परफॉर्मेंस और आरामदायक राइड का शानदार मेल पेश करती है। इसका बॉबर डिजाइन इसे सड़क पर सबसे यूनिक बनाता है, इसका पावरफुल इंजन हर तरह की राइडिंग में भरोसेमंद साबित होता है। अगर आप किसी ऐसी बाइक की तलाश में है जो देखने में क्लासिक लगे लेकिन टेक्नोलॉजी में बिल्कुल अप टू डेट हो तो यह बाइक आपके लिए एक दमदार विकल्प है।

इन्हे भी पढें:

Ansa Azhar

I'm Ansa Azhar, a passionate Hindi Content Writer at MySocialKhabar. I enjoy crafting informative and engaging articles on auto news. My writing style is simple and easy to understand, ensuring that our readers can easily absorb the information.

Leave a Comment